देहरादून ।बीजेपी प्रदेश मंत्री अनूसूचित मोर्चा और अल्मोड़ा के धोलादेवी के जनरल सीट से छेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र आगरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा समीर आर्य को बीजेपी पार्टी से फर्जी निष्कासन पत्र सोशल मीडिया में जारी करने के लिए 1करोड़ का मानहानि का नोटिस दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वो अलमोड़ा ज़िले में लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठा रहे थे जिस कारण राजनीतिक षड्यंत्र के तहत समीर आर्य ने उनको बदनाम किया है ।
प्रदेश मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा की बीजेपी पार्टी के संविधान की धारा 25 और 25(2) और 25(6) के अनुसार बीजेपी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी या बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष या अनुश्रण समिती की अनुशंसा के बाद ही हो सकता है।
लेकिन समीर आर्य ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी को बताए बिना ही किसी कारण के ही मेरे निष्कासन का पत्र सोशल मीडिया में जारी कर दिया जबकि किसी भी पदाधिकारी के निष्कासन से पूर्व कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है और जब आरोप सिद्ध होता है उसके बाद ही प्रदेश अध्यक्ष जी निष्कासन का पत्र जारी कर सकते हैं। लेकिन समीर आर्य जी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निष्कासन का पत्र जारी कर दिया खुद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी का कहना है कि उनको तक इस पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
