24.2 C
Dehradun

बेटे के जन्म पर भी दी जायेगी महालक्ष्मी किट , रेखा आर्य

Must read

उत्तराखंड:-  बेटे के जन्म पर भी दी जायेगी अब महालक्ष्मी किट इस बात की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बीते दिनों माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया था। जो महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी उसे अब बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव ) पर भी दिया जाएगा। ऐसे में अब महालक्ष्मी किट बेटी और बेटे दोनों के जन्म पर प्राप्त होगी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओ के जन्म पर देते हुए आ रहे थे ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप यह मांग लगातार की जा रही थी कि इसे बेटो के जन्म पर भी दिया जाए। अब इसे जेंडर आधारित ना करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिये जाने का शासनादेश भी हो गया है! ऐसे में जो लैंगिक समानता है वह यहां पर दिखती है। *अब महालक्ष्मी किट को बेटों के जन्म पर भी अधिक से अधिक महालक्ष्मीयां प्राप्त कर पाएंगी

मुद्दा टीवी ख़बर।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article