16.3 C
Dehradun

देहरादून डीएम के आदेश,8 और 9 दिसम्बर को इन स्कूल कॉलेजों में रहेंगी छुट्टी,

Must read

देहरादून । वन अनुसंधान संस्थान-FRI में 8 एवं 9 दिसंबर को आयोजित हो रहे,उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन, 2023 के अवसर पर बाहर से आ रहे मेहमानों के आवागमन एवं उनकी सुरक्षा को देखते हुए यातायात रूट परिवर्तन किया गया है और सम्बन्धित मार्गो से प्रभावित शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व अभिभावको को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 08 व 09, दिसम्बर, 2023 को नगर निगम, देहरादून तथा विकासखण्ड- सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है। इसके आदेश देहरादून डीएम सोनिका ने जारी किए हैं।
आपको बता दे कि देहरादून के FRI मे होने वाले इस सम्मेलन को लेकर शासन प्रशासन पिछले कई दिनो से बडी जोर शोर से तैयारियों में जुटा है।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article