20.2 C
Dehradun

धौनी पहुंचे नई नैनीताल, आज जा सकते हैं कैंची धाम

Must read

नैनीताल। भारतीय टीम की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नैनीताल पहुंचे हैं धोनी कल अचानक पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से कार से नैनीताल पहुंचे। उनके नैनीताल पहुंचने की ख़बर जैसी ही प्रशंसकों को मिली तो प्रशंसक उनको देखने के लिए नैनीताल होटल के आसपास एकत्रित होने लगे । लेकिन प्रशंसकों को प्रशंसकों को यह पता नहीं चल पाया कि धोनी किस होटल में रुके है कुछ लोगों का कहना था कि दोनों राजभवन के गेस्ट हाउस में रुके हैं तो कुछ लोगों का कहना था कि धोनी आर्मी गेस्ट हाउस में रुके हैं ।

धोनी के नैनीताल पहुंचने की खबर उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम में काठगोदाम से खींची गई फोटो को स्टेटस में लगा कर दी ।बताया जा रहा है धोनी नैनीताल से आज कैंची धाम भी जा सकते हैं कैंची धाम नैनीताल से आगे अल्मोड़ा रोड में पड़ता है जहां की इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ दर्शन के लिए आए थे। कैंची धाम की एक अलग मान्यता है माना जाता है कि कैंची धाम में जो भी आता है उसके मनोकामना अवश्य पूरी होती हैं । इस लिए ये कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस कुमाऊं यात्रा में कैंची धाम मंदिर जा सकते हैं बाबा नीम करोली महाराज के दर्शनो के लिए। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि धोनी अपने पुश्तैनी गांव जैती में भी जा सकते हैं ।
आपको बता दें धोनी का पुश्तैनी गांव अल्मोड़ा की जैती में है ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article