13.3 C
Dehradun

हल्दूचौड़, छात्र-छात्रा महाविद्यालय से लड़ रहे चुनाव उसी को बदनाम कर रहे विपक्षी, एबीवीपी

Must read

हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी के छात्र संघ प्रत्याशी कार्तिक रजवार ने हल्दूचौड़ में एक निजी प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता कर बताया कि उन पर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार के आरोप लगाए जा रहे है व भ्रामक प्रचार किया जा रहे है वह अराजक तत्वों पर कानूनी कार्यवाही करेंगे। अध्यक्ष प्रत्याशी ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोपो पर महाविद्यालय छात्रसंघ शिकायत निवारण प्रकोष्ठ से जब इसका जवाब मांगा गया तो वर्तमान में एनएसयूआई के छात्र संघ प्रत्याशी तनुजा सामंत व पूर्व में अध्यक्ष प्रत्याशी रहे राजा धामी उन्हें फेल करवाने से लेकर अन्य कोई भी साक्ष्य वह उपलब्ध नहीं करा पाए । इसके साथ-साथ कार्तिक ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए पत्रकारों को बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजा धामी पर लालकुआं कोतवाली सहित तमाम कोतवालियों में महाविद्यालय में दाखिले से पूर्व ही वर्ष 2021,2019 से लेकर वर्तमान तक कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं व छात्रसंघ संविधान के अनुरूप आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों का चुनाव लड़ना पूर्ण रूप से वर्जित है ।

इस दौरान छात्र नेत्री नेहा बोरा ने कहा कि कार्तिक विगत कई वर्षों से महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं के सुख-दुख का साथी रहा है व वर्तमान में अध्यक्ष प्रत्याशी जो केवल महिला होने के नाम पर वोट मांग रही हैं व उनके सगे भाई विजय सामंत विगत वर्ष छात्र संघ के अध्यक्ष थे परंतु इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ कई बार दुर्व्यवहार भी किया व महाविद्यालय में महिलाओं के प्रति असुरक्षा का माहौल बना रहा । उन्होंने निवेदन किया कि छात्र-छात्राओं को संघर्षशील व जुझारू प्रत्याशी कार्तिक रजवार को वोट देकर महाविद्यालय में सकारात्मक राजनीति का परचम बुलंद करना चाहिए ।

मुद्दा टीवी ख़बर, हल्दीचौड़

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article