21.5 C
Dehradun

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जब पहुंचे एम्स ऋषिकेश

Must read

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देरशाम एम्स ऋषिकेश का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने संस्थान की पीआईसीयू (पीकू) वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती नवजात शिशुओं का हालचाल जाना।

सांसद तीरथ सिंह रावत के एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉक्टर) मीनू सिंह की अगुवाई में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू का निरीक्षण किया व वहां भर्ती नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के बाबत जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने एम्स की ओर से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व ट्रॉमा इमरजेंसी के मामलों में बेहतर उपचार के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना भी की।

इस दौरान थराली विधायक गोपाल राम टम्टा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, पीपीएस विनीत कुमार आदि मौजूद थे।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article