10.5 C
Dehradun

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड

Must read

दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम कल एक बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ये उपलब्धि बड़े बड़े दिग्गज़ क्रिकेटर हासिल नही कर पाए साथ ही साथ उन्होंने कल के मैच में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

आपको पता है कल खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा था। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते ही रोहित शर्मा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 7 सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने 62 गेंद पर 13 चौकों और 4 छक्कों के साथ शतक पूरा किया। सचिन तेंदुलकर ने 44 वर्ल्ड कप पारियों में 6 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा केवल 19 विश्व कप पारियों में 7 शतक जड़ चुके हैं। 1975 में वनडे वर्ल्ड कप स्टार्ट हुआ। रोहित से पहले कोई बल्लेबाज यह नहीं कर सका। 2011 वनडे वर्ल्ड कप में ड्रॉप कर दिए गए रोहित शर्मा ने उसके बाद हर वर्ल्ड कप में बल्ले से तूफान उठाया है।

यही नहीं, रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने 551 पारियों में 553 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने सिर्फ 473 पारियों में ही गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं, रोहित शर्मा साल 2017, 2018, 2019 और 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज किसी भी साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के नहीं लगा सका है।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article