अल्मोडा। कहते हैं जब पाप का घड़ा भर जाता है तो एक दिन वह फूट जाता है लेकिन बीजेपी के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अल्मोड़ा विरेंद्र कुमार आर्य के घोटालों का घड़ा इतना बड़ा है कि वह इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी नहीं फट रहा है और अल्मोड़ा जिला पंचायत के अधिकारी इस भ्रष्टाचारी नेता के ऊपर हाथ डालने से डर रहे हैं । माना जा रहा है कि इस भ्रष्टाचारी नेता के ऊपर हाथ डालने से जिला पंचायत अल्मोड़ा के भी कई अधिकारियों के हाथों में कालिख लग जाएगी इसी डर से जानबूझकर इतने घोटाले होने के बाद भी ना तो जिला पंचायत अल्मोड़ा के अधिकारी जांच के कोई आदेश दे रहे हैं ना ही कुछ बोलने को तैयार हैं उनका पक्ष जानने के लिए जब ज़िला पंचायत के अधिकारीयों से फ़ोन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई उत्तर नहीं दिया जा रहा है।
जबकि पिछले कई दिनों से जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वीरेंद्र कुमार आर्य के द्वारा मनियागर गांव में हुए घोटालो की चर्चा हर तरफ़ है। इलाके का हर छोटे से बड़ा नेता और छोटे से बड़ा अधिकारी ये जानता है कि कैसे 40 साल पुरानी टंकी को नया दिखाकर इस नेता ने गांव के लिए आई हुई 30 लाख की पानी की स्कीम ज़िला पंचायत के अधिकारियो के साथ मिलीभगत कर खा डाली। और गांव के लोगों को मजबूर कर दिया पानी पानी की एक एक बूंद के लिए ।
चलिए अब हम आपको बताते हैं कि हम आखिर क्यों बीजेपी के इस घोटालेबाज नेता को कुमाऊं का हाकम कह रहे है तो यह खबर पूरी पढ़ने के बाद आप भी कहेंगे कि इस घोटालेबाज़ नेता को कुमाऊं के हाकम की संख्या देना कोई अतिशयोक्ति नहीं है । तो इस घोटालेबाज़ नेता के कारनामे हम आपको बताते हैं इस नेता ने 1 नहीं 2 नहीं 3 नहीं 4 नहीं 5 नहीं 6 नहीं बल्कि 7 योजनाओं में गड़बड़ी कर अपनें ही गांव मनिआगर के विकास के लिए आया हुआ पैसा हड़प डाला । अगर अल्मोड़ा जिले के दुसरे गांवो में भी इसके द्वारा किए गए कार्यों की जांच की जाए तो ये लिस्ट पता नहीं कितनी लंबी होगी।
मनिआगर गांव में घोटाले वाली ये 7 योजनाएं इस प्रकार हैं :
पहली योजना 30 लाख की पानी की योजना ,दूसरी योजना 90 हजार की क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की योजना ,तीसरी योजना 120000 की क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की योजना, चौथी योजना 90000 रुपए की क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत योजना, पांचवी योजना फिर 90000 रुपए की क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत योजना और छठी योजना ₹60000 की क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत योजना और इतना ही नहीं इसके घोटालों के रिकार्ड देखते हुए ज़िला पंचायत के महान अधिकारीयों ने इसे नेता को ब्लैकलिस्ट करने के बजाय हाथ में 1 और योजना पानी के नाम पर पकड़ा दी और ये योजना है 23 लाख की जिसके लिए 2021 में टेंडर पास हो गए थे और इस टेंडर के अनुसार 6 महीने के अंतर्गत इस योजना में काम पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन आज ढाई साल हो जाने के बाद भी इस योजना का काम कब पूरा होगा कहा नही जा सकता । लेकिन ज़िला पंचायत के अधिकारियो के कारनामों और इस भ्रष्टाचारी नेता के कारनामों की सजा मिल रही है गांव के उन लगभग 50 परिवारों को जिनके घरों में आज तक पानी के नल तक नहीं है उनके घरों में नल तो छोड़ दीजिए दूर-दूर तक आसपास कहीं पानी की व्यवस्था तक नहीं है ।
23 लाख की इस योजना में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए ही गांव के लगभग 50 परिवारों ने 2022 में तत्कालीन डीएम वंदना सिंह को एक पत्र भी लिखा था और इसकी प्रतिलिपि अधिशाषी अभियन्ता ज़िला पंचायत अल्मोड़ा और विधायक जागेश्वर विधानसभा मोहन सिंह मेहरा और सांसद अजय टम्टा को भी की गई थी। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन डीएम वंदना सिंह ने मनिआगर गांव में एक टीम भी भेजी थी जहा हकीकत पता चली की लगभग 50 परिवारो के घरों में पानी का नल तक नहीं है और इस 23 लाख की योजना के कार्य मे भी कई गड़बड़िया निकली थीं लेकिन इस मामले में आगे कुछ जॉच और होती उससे पहले ही डीएम वंदना सिंह का अल्मोड़ा जिले से तबादला हो गया था ।
और कहानी घूम कर फिर जिला पंचायत के अधिकारियों और इसी भ्रष्ट नेता के हाथ में आ गई । अब कब 23 लाख की यह पानी की स्कीम पूरी होगी और कब गांव वालों को पानी मिलेगा यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन हम यह जरूर कह सकते हैं कि इस खबर को पढ़ने के बात जिला पंचायत के अधिकारी अपने गिरेबान में झांक कर जरूर देखेंगे कि आखिर हमारी कारगुजारियो की वजह से मनियागर गांव में 50 परिवारों के घरों में आज तक पानी नहीं आ पाया । वही सबसे बड़ी बात ये है कि इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी ना तो ज़िले के किसी सक्षम अधिकारी ने इसका संज्ञान लिया और ना ही दूसरे दल के किसी नेता ने इस मुद्दे को उठाया ।
लेकिन अब गांव के लोग भी गुस्से में है और उनका कहना है कि अगर वक्त आने पर हमे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ़ और इस भ्रष्टाचारी नेता के खिलाफ़ आंदोलन करना पड़ेगा तो हम उसके लिए भी तैयार है।

देवेंद्र प्रसाद, एडिटर इन चीफ, मुद्दा टीवी ख़बर।