देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली के नेतृत्व में गांधी जयंती के मौके पर गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम भजन भी गाया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी देश की उन विभूतियां में शामिल हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता ।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया ने कहा कि महात्मा गांधी सदैव भारत वासियों के दिलों में वास करते रहेंगे । गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि जब-जब भारतवर्ष का नाम लिया जाएगा तब तक महात्मा गांधी का नाम भी आदर के साथ लिया जाएगा । इसके बाद सभी पदाधिकारी कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचे और उन्होंने रामपुर तिराहे कांड में शहीद हुए सभी आंदोलनकारी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्तराखंड के शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना कमलेश रमन अल्पसंख्यक मोर्चे की उपाध्यक्ष रहना परवीन मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी ख़बर।