18.5 C
Dehradun

लालकुआं,बिंदुखत्ता में सेवा भारती द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़े क्षेत्रवासी

Must read

लालकुआं । बिंदुखत्ता के प्राइमरी स्कूल विकासपुरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आज 410 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाई दी गई । शिविर में ब्लड प्रेशर शुगर की जांच के अलावा आंख श्वास वायरल व अन्य बीमारियों के मामले सामने आए । शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर नीलांबर भट्ट समेत अनेक जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद रहे ।

विकासपुरी प्राइमरी पाठशाला में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सुबह 9:00 बजे से ही लोग आने शुरू हो गए। संचालक मंडल के अनुसार 11 बजे तक 412 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर नीलांबर भट्ट आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम तथा जिला सेवा प्रमुख मोहन चंद्र दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया ।

इस दौरान क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ने कहा कि सेवा भारती द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के रचनात्मक एवं लोक कल्याण के कार्यक्रम किए जाते रहे हैं उन्होंने कहा कि जागरूकता के द्वारा शरीर को स्वस्थ एवं निरोगी रखा जा सकता है उन्होंने शिविर के सफल संचालन के लिए सभी स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर नीलांबर भट्ट डॉक्टर मोहन तिवारी डॉक्टर टीडी रखोलिया डॉक्टर अक्षय गोलवलकर डॉक्टर आर पी नौटियाल तथ्य शैलेंद्र दुमका दीपक राठौड़ देवेंद्र बिष्ट कविंद्र कोरंगा गुलशन पांडे दीपक जोशी सोनू सुयाल प्रकाश आर्य उमेद राम गोविंद मेहता त्रिलोचन भट्ट आनंद भाकुनी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

राहुल दुमका, हल्द्वानी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article