17.6 C
Dehradun

त्रिवेन्द्र सिंह रावत बताए कहा से आई उनके पास संपत्ति, हरक सिंह रावत

Must read

उत्तराखंड में आजकल राजनीति गरमाई हुई है एक तरफ बागेश्वर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक के गलियारों में जीत और हार के कयास लगाए जा रहे हैं ।वहीं दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस के छापों ने सियासत को और गरमा दिया है। वहीं अब विजिलेंस के छापों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर हरक सिंह रावत ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा था कि पाप का घड़ा जब भर जाता है तो वह फूट जाता है साथ ही उन्होंने कहा था कि जनरेटर तो दिखने वाली चीज है हरक सिंह रावत के ठिकानों से क्या-क्या मिला यह तो विजिलेंस ही बता पाएगी । वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर पलटवार करते हुए हरक सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने गिरेबान पर झांकने की नसीहत दे डाली । हरक सिंह रावत बोले कि पहले पूर्व सीएम सूर्याधार झील और अपने पूर्व सलाहकार की चिटफंड कंपनी में फर्जी नाम से आए पैसे की सीबीआई जांच कराए । हरक सिंह रावत यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर त्रिवेंद्र सिंह रावत पाक साफ है तो यह बताएं कि उन्होंने कैसे और किस माध्यम से पैसा कमाया ? उन्होंने कभी नौकरी नहीं की ठेकेदारी नहीं की फिर कैसे देहरादून में इतना बड़ा मकान बनाया । साथ ही हरक सिंह रावत ने कहा कि मैंने कोई जनरेटर चोरी नहीं की एक दिन वन विभाग के अफसर घर पर आए और उसी समय लाइट चली गई इस पर वन विभाग वालों ने जनरेटर भिजवा दिया ।

जनरेटर के अलावा क्या-क्या चीज विजिलेंस के हाथ लगी यह तो तभी पता चल पाएगा जब विजिलेंस की टीम अपनी जांच रिपोर्ट का खुलासा करेगी । और ये खुलासा कब करेगी ये देखने वाली बात होगी।

मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article