कांग्रेस के काद्यावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ी एक बडी ख़बर मिडिया में आ रही है। इसे धामी सरकार का 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक बहुत बड़ा कदम बताया जा रहा है । पूर्व कैबीनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के सभी संस्थाओं पर आज विजिलेंस का छापा पड़ा है हरक सिंह रावत के कॉलेज ,पेट्रोल पंप और इसके अलावा भी हरक सिंह रावत से जुड़े तमाम संस्थानों पर विजिलेंस की टीम ने आज छापेमारी की है बताया जा रहा है की यह छापेमारी आज सुबह लगभग 9:00 बजे से चल रही है।
वही आपको बता दें हरक सिंह रावत पिछले कई दिनों से चर्चा में थे। हरिद्वार लोकसभा सीट से उनके 2024 का चुनाव लड़ने की भी खबरें आ रही थी और यह कहा जा रहा था कि इस बार हरक सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं लेकिन अब हरक सिंह रावत के संस्थानों पर विजिलेंस की जांच पड़ी है उससे कहीं ना कहीं ये कहा जा सकता है कि इस जांच का असर पूर्व कैबिनेट मंत्री की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जरूर पड़ेगा और देखने वाली बात यह होगी कि इस जांच का परिणाम क्या निकलता है क्योंकि इस जांच के परिणाम जो भी निकलेंगे इसका असर हरक सिंह रावत की राजनीति पर जरुर पड़ेगा ।
मुद्दा टीवी खबर देहरादून