20.2 C
Dehradun

देहरादून के इस पेट्रोल पंप मे बिक रहा था मिश्रित पेट्रोल, सेल पर रोक

Must read

देहरादून। टैक्सी संगम रायवाला पंप में पानी मिश्रित तेल वितरण होने की प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग ने मौका मुआयना किया और तेल कंपनी के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचित किया पर उनका रवैया असहयोगात्मक रहने पर तत्काल उक्त नोजल से पेट्रोल की सेल को रोक दिया गया है । टैंक की सफाई करवाने के अतिरिक्त अन्य कार्यवाही के निर्देश भी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो के द्वारा दिए गए।

वही कार्यवाही में विभूति जुयाल पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश उपस्थित रहे ।श्री जुयाल द्वारा बताया गया तेल कंपनी से कार्यवाही कर रिपोर्ट ली जा रही है और सेल को उक्त नोजल से रोक दिया गया है तथा सैंपल आदि लेने की कार्यवाही भी लाई जाएगी । इस संबध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रहा है तदनुसार ही विभागीय कार्यवाही अमल लाई जायेगी । इसके अतिरिक्त श्री विभूति जुयाल पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा पंप में उपस्थित प्रतिनिधि श्री रमोला को निर्देशित किया गया कि जिन भी गाड़ियों में ऐसे मिश्रित पेट्रोल निर्गत हुआ है ऐसे वाहनों को दुरुस्त करते हुए तेल तत्काल बदला जाए ।

तुषार चट्रजी, मुद्दा टीवी ख़बर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article