20.2 C
Dehradun

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला , 2 IAS और 50 PCS अधिकारियों तबादला, सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने जारी किए आदेश

Must read

देहरादून । उत्तराखंड में धामी सरकार ने शासन में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारी और 50 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं । शासन में अपर सचिव शहरी विकास पद पर तैनात नवनीत पांडेय (Navneet Pandey) को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है। जिन जिन अधिकारियो के तबादले हुए हैं वो निम्नवत हैं:

हरिद्वार के एडीएम वीर सिंह बुदियाल को रुद्रप्रयाग भेजा गया है.

रुद्रप्रयाग के एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार ट्रांसफर किया गया है.

नैनीताल के एडीएम अशोक कुमार जोशी को ऊधमसिंह नगर को एडीएम बनाया गया है.

राजस्व परिषद देहरादून में संबंध किए गए शिवकुमार बरनवाल को पिथौरागढ़ के एडीएम

पिथौरागढ़ के एडीएम फिंचाराम को नैनीताल के एडीएम पद पर भेज दिया गया है ।
अनिल कुमार चन्याल को पौड़ी भेजा गया

हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर पूरण सिंह राणा का तबादला सिडकुल देहरादून के जीएम पद पर किया गया है

डिप्टी कलेक्टर शिप्रा जोशी को अल्मोड़ा से नगर निगम रुद्रपुर के उपनगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है.

डिप्टी कलेक्टर पौड़ी मुक्ता मिश्र को शहरी विकास निदेशालय देहरादून में संयुक्त निदेशक बनाया गया है.

मीनाक्षी पटवाल को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी से उपायुक्त भूमि व्यवस्था राजस्व परिषद देहरादून के पद पर भेजा गया है।
डिप्टी कलेक्टर चंपावत अनिल कुमार चन्याल को पौड़ी भेज दिया गया है.

अनुराग आर्य बने बागेश्वर के डिप्टी कलेक्टर

रुद्रप्रयाग की डिप्टी कलेक्टर अपर्णा ढ़ौढियाल को देहरादून, नैनीताल के योगेश सिंह मेहरा को देहरादून, हरिद्वार से बृजेश कुमार तिवारी उत्तरकाशी, अल्मोड़ा से गोपाल सिंह चौहान को हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर की सीमा विश्वकर्मा को अल्मोड़ा,

पिथौरागढ़ से अनुराग आर्य को बागेश्वर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article