16.3 C
Dehradun

वात्सल्य योजना और स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित बच्चों की बनाएं शॉर्ट वीडियो,करें प्रचारित प्रसारित-रेखा आर्य

Must read

देहरादून। विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ महिला कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।बैठक में समस्त जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। वहीं आज की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने अभी तक के किये गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानी साथ ही आगामी प्रस्तावों पर चर्चा की।उन्होंने पूर्व में दिये गये निर्देशों के पालन के संबंध में चर्चा की तथा विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना वात्सल्य योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वात्सल्य योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिये जा रहे पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त लाभार्थियों के बारे में भी जनपदवार जानकारी प्राप्त की।

विभागीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में वात्सल्य योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिये जा रहे पांच प्रतिशत आरक्षण प्राप्त करने वाले कुछ लाभार्थी आत्मनिर्भर हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीपीओ जनपदवार वात्सल्य योजना से लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी बच्चों के शार्ट वीडियो बनायें जिसके माध्यम से जनमानस को वात्सल्य योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। वहीं मंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर अधिक से अधिक बच्चों को विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विज्ञप्ति प्रक्रिया बनाई जाए जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अधिक से अधिक बच्चों को योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।

बैठक में महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जल्द ही हम प्राकृतिक आपदा से प्रभावित महिलाओं और बच्चों की आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रस्ताव लाने जा रहे हैं जिसका लाभ प्राकृतिक आपदा से प्रभावित महिलाओं व बच्चो को मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि कई बार देखने मे आया है कि प्राकृतिक आपदाओं में कोई बच्चा अपने माँ-पिता को खो देता है ऐसे में वह समाज की मुख्यधारा से अलग थलग हो जाता है।ऐसे बच्चो व महिलाओं के लिए हम प्रस्ताव बनाने जा रहे हैं कि ताकि ऐसे सभी लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके और वह भी अपना जीवन यापन बेहतर ठंग से कर सकें। साथ ही बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी पूर्ण तैयारी के साथ आएं।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article