देहरादून । रिस्पना पुल स्थित होटल केनिल स्टार में डी.सी.डी.सी यू. द्वारा एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 का आयोजन किया गया जिसमे प्रशान्त बिष्ट को सरकारी सेवारत कार्मिकों के खेलकूद में विशेष योगदान हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम मे नवनिर्वाचित सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, सचिव राकेश जोशी एवं विभूति जुयाल,अधयक्ष्य खाद्य आपूर्ति नागरिक संघ को मंच पर बुलाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर सम्मानित होने वाले सभी लोगों ने डीसीडीसीयू का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हम सब का उत्साह वर्धन होता है और हमे समाज के प्रति अपने कार्य को और ईमानदारी से करने की प्रेरणा मिलती है।
तुषार चट्रजी,मुद्दा टीवी ख़बर,देहरादून