13.3 C
Dehradun

जल्द ठीक हो जाए मणिपुर के हालात ताकि मानवता पर और कलंक ना लग पाए, देवेंद्र प्रसाद

Must read

पिछले 2 महीने से मणिपुर जल रहा है जिस तरीके के हालात सुनाई दे रहे है उसको सुनकर लगता है मणिपुर सरकार पूरी तरीके से मणिपुर को जलने से बचाने में फेल हो गई है पहले भीड़ ने सारी रसद लूट ली फिर भीड़ ने बताया जा रहा है थानों से हथियार लूट लिए। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मणिपुर में हालात कितने खराब हो चुके हैं पुलिस के सामने ही एक समुदाय के लोग दूसरी समुदाय के लोगों पर हमला कर उनकी जान ले रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन इन लोगों के सामने लाचार और बेबस नजर आ रहा है और ये घटनाक्रम पिछले 2 महीने से लगातार चल रहा है ।

लेकिन कुछ दिन पहले अचानक एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसने पूरे देश की आत्मा को जगा दिया और पूरे देश के लोगों का ध्यान अचानक मणिपुर में आकर रुक गया यह दिल को झकझोर देने वाला और मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा वीडियो था जिसने पूरे मानव समाज को अंदर तक हिला कर रख दिया भारत देश की संसद से लेकर देश की सबसे बड़ी कोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक सभी को जिसने भी यह वीडियो देखा यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि हम यानी मानव जाति किस रास्ते पर अग्रसर है । इस दिल को दहला देने वाले वीडियो में मारकाट पर उतारू भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर जोर जबरदस्ती से उन्हें खींचते हुए कहीं ले जा रही है और इस भीड़ के सामने यह दोनों महिलाएं लाचार और बेबस नजर आ रही है और भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये भीड़ इन महिलाओं को अलग अलग तरीके से नोचना चाहती है। इतना भयावह मंजर शायद कबीलाई दौर में भी नहीं रहा होगा जबकि उस समय स्त्रियों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं बने थे आज की तरह ना उस समय पुलिस थी, ना कार्ट।
बताया जा रहा है कि इन महिलाओं के साथ इस भीड़ के द्वारा गैंगरेप भी किया गया और उसके बाद बड़ी क्रूरता पूर्वक इन दोनों महिलाओं की हत्या कर दी गई यह सारा भयानक मंजर सोचकर भी शायद एक आम इंसान का शरीर कांपने लग जाए। लेकिन आप सोचिए उस मां के ऊपर क्या बीती होगी जिसकी बेटी के साथ यह सब कुछ हुआ है लेकिन 2 महीने तक उसके दर्द को सुनने वाला और समझने वाला शायद ही कोई उसके साथ रहा हो जो उस मां को ये कहता की उसकी बेटी के हथियारों को सज़ा मिलेगी क्योंकि इन हालातों मे न्याय की उम्मीद शायद मनीपुर मे सब छोड़ चूके हैं। क्योंकि 2 महिने मे मणिपुर में ना जानें कितने घरों के चिराग बुझ गए हैं लेकीन न्याय के लिए कहा जाए ? कोई सुनने वाला ही नहीं।
हालाकि शोशल मिडिया में विडियो वायरल होने के बाद इन 2 लडकियो के अपराधियों को तो देश के भारी दबाव में पुलिस ने पकड़ लिया लेकीन उन लोगों का क्या जिन के घरों के चिराग पिछले 2 महिने में बुझ गए उनको कब कहां और कैसे न्याय मिलेगा कहा नही जा सकता। लेकिन इन सब के बीच कुछ सवाल उठने लाजमी है पहला सवाल ये है कि क्या मणिपुर में बीजेपी की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है क्या मुख्य्मंत्री को पद से हटाकर किसी काबिल और स्थिति को संभालने वाले नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए ? दूसरा सवाल ये है की क्यों नहीं मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा रहा है जब मणिपुर में राज्य सरकार हालातों से निपटने में असमर्थ नजर आ रही है और लाचार नजर आ रही हैं ? यह वो सवाल है जिनका जवाब अभी नहीं मिला तो मणिपुर की स्थिति इतनी खराब हो सकती है कि फिर उसे दोबारा संभालना मुश्किल हो सकता है मणिपुर की स्थिति को समझते हुए ही सुप्रीम कोर्ट तक को सरकार से यह कहना पड़ा कि आप मणिपुर को संभालने के लिए कुछ करेंगे या फिर हमें ही कुछ करना पड़ेगा। अंत में यही दुआ कर सकते है कि मणिपुर के हालत जल्द से जल्द सामान्य हो जाए ताकि मानवता के ऊपर और कलंक न लग पाए।

देवेंद्र प्रसाद, एडिटर इन चीफ, मुद्दा टीवी ख़बर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article