13.3 C
Dehradun

अधिक दाम पर सब्जी बेचने वालो पर होगी कार्रवाई

Must read

देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका ने सब्जी की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु जनपद में टीमो का गठन किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रों में मण्डियों का नियमित निरीक्षण करते हुए दुकानों, प्रतिष्ठानों, ठेली पर सब्जी की रेट लिस्ट चस्पाई जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-2 क्षेत्रों में सब्जी की बढती दरों एवं मुनाफाखोरी पर प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

वही तहसील ऋषिकेश एवं विकासनगर में भी टीम द्वारा मंडियों का निरीक्षण करते हुए सब्जी की गुणवत्ता के अनुसार रेट लिस्ट चस्पा करवाते हुए निर्धारित दरों पर सब्जी बिक्री करने को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण करते हुए टमाटर और सब्जियों पर मुनाफाखोरी रोके जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है बेतरतीब दामों पर सब्जी विक्रय करने वालों के विरूद्व निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article