पिछले कई दिनों से देहरादून के अखबारों में एक खबर पढ़ने को मिल रही है खबर यह है की देहरादून के रजिस्ट्री कार्यालय में फर्जीवाड़ा हुआ है और कई रजिस्ट्रीयो में गड़बड़ी की गई है कई और रजिस्ट्री में गड़बड़ी होने की आशंका बताई जा रही है । ताजा मामले में रानीपोखरी की एक रजिस्ट्री के दस्तावेजों से पेज फाड़ कर गड़बड़ी की गई है जिसके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है वही बताया जा रहा है की और 5 मामले चिन्हित किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है । मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच बैठा दी है वही प्रदेष के मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर पूरे मामले का संज्ञान ले चुके हैं और उन्होने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि दोषियों के उपर सख़्त से सख़्त करवाई हो ।
लेकिन सवाल यह है की कौन सा ऐसा गिरोह देहरादून में काम कर रहा है जिसकी पकड़ इतनी मज़बूत है कि उनके हाथ वहा तक पहुंच गए जहा आम आदमी का पहुंचना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है क्योंकि कार्यालय में जाकर रजिस्ट्री में गड़बड़ी करना किसी एक इंसान या आम इंसान के बस की बात नहीं है इन सबके लिए एक सोची समझी प्लानिंग के तहत कार्रवाई की गई है उसके बाद रजिस्ट्री में गड़बड़ी की गई है । यहां इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता है कि जिसने भी ये गड़बड़ी की होगी उसे इस बात का पता होगा की किस आदमी के कागज़ किस फाइल में कहा किस जगह पर रखे हैं सवाल यह भी उठता है कि कोई तो होगा जिसने ये सारी जानकारी इस फर्जीवाड़ा गिरोह तक पहुंचाई होगी हालाकि पुलिक उस तक तो पहुंच जाएगी लेकिन इन सब के बीच सवाल ये भी उठता है आखिर जनता कैसे भरोसा करे सिस्टम पर ?
पहले छात्रवृत्ति घोटाला इसके बाद ,एसआई भर्ती में गड़बड़ी, उसके बाद फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में गड़बड़ी, पटवारी लेखपाल की भर्ती में गड़बड़ी और अब एक ऐसी गड़बड़ी जिसने आम आदमी को अंदर तक हिला दिया है वो है रजिस्ट्री कार्यालय में गड़बड़ी। एक आम इंसान अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी एक जमीन का टुकड़ा खरीदने में या एक घर खरीदने में लगा देता है और उसको इस बात का भरोसा होता है कि उसके घर पर कोई दूसरा आदमी नज़र उठा कर भी नहीं देख सकता है क्योंकि घर के रजिस्ट्री के कागज़ उसके पास हैं । लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय में गड़बड़ी की ख़बर के बाद अब आम आदमी के विश्वास को कही ना कही गहरी चोट तो लगी ही है साथ ही एक बार फ़िर सिस्टम के ऊपर उसका विश्वास कही ना कही फिर डगमगाया है।
,
देवेंद्र प्रसाद एडिटर इन चीफ, मुद्दा टीवी ख़बर