देहरादून दिनांक 13 जुलाई 2023। प्रभारी मंत्री देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विकासखंड रायपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमे 150 शिकायतें प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायतें नगर निगम 31, लोनिवि की 24, विद्युत विभाग 20, वन विभाग की 8, जल निगम 08, सिंचाई 20, जल संस्थान 06, राजस्व 13, एमडीडीए 05, समाज कल्याण 04, नलकूप 03, बाल विकास 02, पशुपालन 01, पुलिस 01, वित्त 01, शिक्षा विभगा 03 लोक निर्माण विभाग से संबंधित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त वन विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग,वन, एमडीडीए आदि से संबंधित प्राप्त हुई।
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवस्थाओं को सरलीकरण कर समाधान करने का है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनका समयबद्ध समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनमानस की छोटी-छोटी समस्याएं होती है जिनका निस्तारण अधिकारी स्वयं अपने स्तर पर कर सकते हैं, तथा जिनका निस्तारण उच्चस्तर पर होना है ऐसी शिकायतेां को अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को प्रेषित करें। उन्होंने अधिकारियों को जनमानस से नम्रता पूर्वक व्यवहार करने की अपेक्षा की। कहा कि अधिकारी सौहार्दपूर्ण माहौल में जनमानस की समस्याएं सुने तथा अपनी कार्य कुशलता का परिचय देते हुए समस्याओं का निस्तारण करें। उन् अधिकारी जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखें ऐसा करने से जनमानस में अधिकारियों के साथ ही सरकार के प्रति विश्वास एवं सम्मान बढ़ता है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमानस की शिकायतों पर व्यवहारिकता का परिचय देते हुए प्राथमिकता से उसका निस्तारण करें।
जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत माननीय मंत्री जी ने क्षेत्रीय विधायक रायपुर के साथ मालदेवता के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के साथ ही द्वारा खेरी गांव का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, ब्लाक प्रमुख रायपुर ममता देवी, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित राजस्व एवं समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मुद्दा टीवी ख़बर।