देहरादून। संस्कार भारती महानगर इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा नटराज पूजन उत्सव कला साधक सम्मान का आयोजन देहरादून के जीएमएस रोड स्थित श्री कमलेश्वर महादेव शिव मंदिर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट विधानसभा देहरादून ,श्री श्याम कार्तिक मिश्रा कथक नर्तक आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्रीमती काकशंक ,सुश्री रितिका काला को उनके द्वारा संगीत व कला के छेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
वही इस मौके पर रितु गोयल ,अरुणा, सोनल ,कंचन ध्यानी अशोक व नरेश आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीमती संध्या जोशी ने किया।
मुद्दा टीवी ख़बर देहरादून।