देहरादून।।राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन ने अपना तेरवा वार्षिक सम्मेलन शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के नाम पर प्रेस क्लब में मनाया इस मौके पर शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट सम्मान से समाज की अलग-अलग हस्तियों को नवाजा गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन , शहीद चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मधु थापा नरेंद्र मोदी सेना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह ने कहा वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक वैसे ही मीडिया की उपयोगिता के बढ़ने के साथ-साथ इसके दुरूपयोग भी बढ़ रहे हैं अब वह चाहे किसी राजनीतिक दल के दबाव से बढ़े या फिर गुंडाराज से। आज हमें मीडिया की स्वतंत्रता पर खतरा मंडराता दिख रहा है जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए, क्योंकि हम 21वी सदी में जी रहे हैं और एक लोकतांत्रिक देश में मीडिया को अपनी शक्तियों के उपयोग की पूरी स्वतंत्रता होती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन शहीद चित्रेश बिष्ट जी के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मधु थापा,नरेश गुप्ता, कमल बंसल, नरेश मनोचा,अनिल मनोचा आदि ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 51 सम्मानित लोगों को पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा में प्रमुख रूप से भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
जिसमे देवेन्द्र प्रसाद एंकर डीडी न्यूज़ देहरादून, दीपक कुमार पत्रकार मसूरी, मुमताज आलम खान पत्रकार हरिद्वार, दीपक सलवान पत्रकार, मंजीत अरोड़ा पत्रकार, विकास बेनवाल समाजसेवी,अजय कौशिक समाज सेवी, विनीत गुप्ता पत्रकार,अनिल मनोचा पत्रकार, जीआर शर्मा पत्रकार, नरेश गुप्ता पत्रकार, अवनीश शर्मा पत्रकार, अमित साहनी समाज सेवी, कमल बंसल समाजसेवी, सुनिल वर्मा पत्रकार, सुमित गर्ग समाजसेवी, नरेश मनोचा पत्रकार, संजय कमोठी पत्रकार, बिपिन नोटियाल पत्रकार,कमल नाथ सागर समाज सेवी,महेश नारायण समाज सेवी,समाजसेवी, सुरेश चंद बलूनी कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग जनपद, अकील अहमद पत्रकार, डॉक्टर पूनम रावत, प्रेम सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी, नरेश रावत पार्षद भाजपा, प्रमोद मंद्रवाल समाजसेवी, सलीम रजा पत्रकार, अनूप रौतेला वन विभाग, देवी राम सेमवाल पत्रकार आदि शामिल थे।
मुद्दा टीवी ख़बर।