शनिवार को भाजपा प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा नरेंद्र प्रसाद आगरी ने रानीखेत विधानसभा के जनोली और सल्ट विधानसभा के अंतर्गत स्याल्दे मे आयोजित महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर नरेंद्र प्रसाद आगरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्मीर में धारा 370 वह 35A जैसी धाराएं समाप्त कर ऐतिहासिक निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि जो कहते हैं वह करते हैं ।
प्रदेश मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार राम मंदिर का निर्माण करके जनवरी 2024 तक हम सभी को राम मंदिर देखने व पूजा करने का अवसर देगी । प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की विचारधारा देश प्रथम व व्यक्ति अंतिम की है तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को रोटी कपड़ा वह मकान जैसी मूल आवश्यकताओं को पूरा कर ऐसे समाज को मुख्य धारा से जोड़ने की है । प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत वासियों को गौरवान्वित करने के अनेकों काम किए हैं । बीजेपी सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अल्मोड़ा जिले में 80000 परिवारों को रोज राशन देने का काम हमारी सरकार ने किया है। इसके अलावा भी कई योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या धन योजना,गौरा देवी योजना, हमारी सरकार के द्वारा चलाई गई है।
साथ ही उन्होने कहा है कि बीजेपी उत्तराखंड में युवा मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 5 की 5 सीट लोकसभा के उत्तराखंड में जीतेगी और 2024 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी

कार्यक्रम में रानीखेत के जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवीण कुमार, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल , भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी ख़बर।