दिल्ली। आखिरकार विपक्ष के विरोध के बावजूद देश के नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह भव्य रूप से संपन्न हो गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का शुभारंभ किया नई इमारत को देशवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह भवन समय की मांग थी इसके कण कण से एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन होते हैं वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के मौके पर देश की प्रमुख हस्तियों ने उद्घाटन समारोह के लिए बधाई दी है।
देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संसद भवन देश की नीति को निर्माण से इच्छा शक्ति को क्रिया शक्ति से और संकल्प को सिद्ध से जोड़ने वाली अहम कड़ी साबित होगा प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीद से भर देने वाला है। प्रधानमन्त्री ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही राष्ट्र की समृद्ध और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगा। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ऐतिहासिक राजतंत्र का भी जिक्र किया और पवित्र सिंगोल को पूजा पाठ और मंत्र उच्चारण के बीच प्रधानमंत्री ने लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाएं ओर स्थापित किया इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगोल को दंडवत प्रणाम किया और अधिनियम का आशीर्वाद लिया।
वही इस मौके पर विपक्ष ने राष्ट्रपति को दूर रखने पर सरकार को घेरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा संसद भवन के शुभारंभ को प्रधानमंत्री राज्याभिषेक समझ रहे हैं संसद लोगों की आवाज है ।वही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई विभिन्न रश्मों से यह प्रदर्शित होता है कि देश को दशकों पीछे ले जाया जा रहा है। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा प्रधानमंत्री ने जोरदार प्रचार के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन किया , उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया की यह घोषणा राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति और विपक्षी दलों की अनुपस्थिति में हुई।
मुद्दा टीवी ख़बर, दिल्ली