20.2 C
Dehradun

लालकुआं, नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ़ कार्रवाई

Must read

लालकुआं। हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा नगीना कालोनी लालकुआं से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने के बाद आज उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार और एसपी सिटी सरदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई । अतिक्रमण के खिलाफ़ कार्रवाई प्रातः 10:30 बजे से शुरु की गई, नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शुरुआत में भारी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने लगभग 300 से अधिक घरों के खिलाफ़ कार्रवाई की जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत में आम आदमी पार्टी, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, महिला ऐकता केंद्र सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।

राहुल दुमका हल्द्वानी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article