13.3 C
Dehradun

मथूरा, किसान यूनियन टिकैत ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष के इस्तीफे की करी मांग, मनाया काला दिवस

Must read

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन केे समर्थन में मथुरा महानगर के कृष्णा नगर बिजली घर स्थित कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया और काली पट्टी बांधकर मार्च किया । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के इस्तीफे की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ महानगर सलाहकार लोकेश कुमार राही वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए उन्होने केंद्र सरकार से जल्द बृजभूषण शरण पर सख्त कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। कहां बहन बेटियों पर अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा जल्द ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं हुई तो मथुरा महानगर के हर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाएंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वर्तमान केंद्र सरकार कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं ।

काला दिवस मनाने वालों में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी किसान नेता धनीराम बाबा रोहतास तबर सूरज निषाद विनोद निषाद नारायण निषाद चित्रसेन मौर्य सौदान सिंह रामबाबू मोहन सिंह ठेकेदार फैजान कुरैशी सागर खान साबिर खान नाहर सिंह फतेह सिंह आदि मौजूद थे ।

मुद्दा टीवी ख़बर, मथुरा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article