
देहरादून। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो है उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर प्रेमचंद अग्रवाल और एक स्थानीय युवक का इस स्थानीय युवक के साथ प्रेमचंद अग्रवाल की पहले कुछ कहासुनी होती है और उसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल युवक के मुंह पर एक चांटा मारते हैं। इसके बाद युवक और प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थको के बीच हाथापाई होती है और खुद विडियो में बीजेपी मंत्री और पुलिस के 2 सिपाही और मंत्री के समर्थक युवक की पिटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद पूरे बीजेपी उत्तराखंड में हड़कंप मचा है यह बताया जा रहा है कि अब भाजपा हाईकमान ने भी इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रेमचंद अग्रवाल को इस मामले में संयम बरतने की सलाह दी है। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सचिवालय में तलब किया । सूत्रों के अनुसार सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक बात की और उन्हें विवादों से बचने को कहा। इसके बाद जब मुख्य्मंत्री वापस लौटे तो उनके साथ अग्रवाल नहीं थे। बताया जा रहा है कि मीडिया से बचने के लिए प्रेमचंद अग्रवाल दूसरे रास्ते से निकल गए थे।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने बीती रात दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे दी थी उधर दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन अजय कुमार ने भी इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और कैबिनेट मंत्री को पूरे प्रकरण में शांत रहने को कहा। वही अब यह पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग अपनी तरीके से इस पूरे मामले में अपनी राय दे रहे हैं अब देखने वाली बात यह है कि बीजेपी आलाकमान कैबिनेट मिनिस्टर पर कार्रवाई करेगी या फिर निर्णय कानून पर छोड़ेगी।