20.2 C
Dehradun

हरीद्वार, नेहरू कॉलोनी,सड़क मे लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Must read

हरीद्वार। प्रदेश में कल रात से लगातार बारिश हो रही है इस बारिश की वजह से हरिद्वार शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया है जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है ऐसी ही एक कॉलोनी है हरिद्वार शहर की शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 की नेहरू कॉलोनी जहां के रास्तों का भी हाल कल रात से बहुत बुरा है। कल रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से यह रास्ते पूरी तरीके से ऐसा लग रहा है जैसे कीचड़ के दलदल में तब्दील हो गए हैं जिस कारण न केवल पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि दुपहिया और चार पहिया वाहन चलाने वालों के साथ भी कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है।

इस नेहरू कॉलोनी में रहने वाले मनीष कुमार, किशोर पांडे, ललित प्रसाद, शकर, इंदर, का कहना है कि हर घर नल हर घर जल मिशन के तहत इस रास्ते की खुदाई की गई थी लेकिन काम पूरा होने के बाद इन रास्तों की मिट्टी को वापस अच्छी तरीके से गड्ढे में नहीं डाला गया और मिट्टी को रास्ते में ही छोड़ दिया गया जिस कारण अब बरसात में यह मिट्टी पूरी तरीके से कीचड़ में तब्दील हो गई है। इन लोगों का कहना है कि अभी बरसात का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है और 1 दिन की बरसात में हालात यह है कि चलना मुश्किल है बरसात के दिनो में कैसे हम अपने बच्चों को स्कूल ले जा पाएंगे और कैसे इस रास्ते से सामान लेकर अपने घरों को आएंगे इसकी चिंता अभी से होने लगी है।

इन लोगों को चिंता वाजिब है क्योंकि बरसात के दिनो में यह रास्ते कई हादसों को आमंत्रण दे सकते हैं अगर अभी से जिम्मेदार लोगों ने इन रास्तों को ठीक करने की जिम्मेदारी नहीं उठाई तो बरसात में हालात और खतरनाक हो जाएंगे।

मुद्दा टीवी ख़बर, हरिद्वार

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article