21.5 C
Dehradun

बीएफआईटी कॉलेज में “आग से बचाव व रक्षा” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

Must read

देहरादून के सुद्दोवाला स्थित बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में होटल मैनेजमेंट विभाग ने अग्निशामक विभाग उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर “आग से बचाव व रक्षा” विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अग्निशमन विभाग उत्तराखंड की ओर से आए पुलिस के जवानों ने यह बताया कि अगर घर में या किसी स्थान में या बिल्डिंग में आग लग जाए तो किन-किन तरीकों से और कैसे हम तुरंत उस आग में काबू पा सकते हैं ताकि कोई बड़ी दुर्घटना होने से रोकी जा सके ।
इस कार्यक्रम की शुरुआत बीएफआईटी कॉलेज के मैदान में हुई जहां सबसे पहले अग्निशमन विभाग उत्तराखंड सरकार की ओर से आए फायर ऑफिसर रमेश चंद्र गौतम ने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं और विभिन्न विभागों के शिक्षकों को आग के प्रकार और आग बुझाने के तरीके के बारे में विस्तार से समझाया। उसके बाद पुलिस के जवानों ने एक स्थान पर आग लगाकर बच्चों से बुझाने के लिए कहा और बताया कि कैसे यह आग बुझेगी और किस तरीके से इस आग को बुझाया जाना चाहिए।
इस मौके पर होटल मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष प्रीति सूद फैकेल्टी सुभाष चंद्र भट्ट, फायरमैन रविंद्र ,अमित कुमार,हवलदार शिवकुमार सहित होटल मैनेजमेंट, पत्रकारीता, मैनेजमेंट के सैकड़ो छात्र और फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article