देहरादून के इंदिरा नगर वसंत विहार स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल जिसे की अब श्री चैतन्य अकैडमी हैदराबाद ने खरीद लिया वहां आज उस समय हंगामा शुरू हो गया जब सैकड़ों अभिभावकों ने स्कूल गेट के सामने सुबह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाज़ी शुरू कर दी।
अभिभावकों का कहना है कि इस स्कूल में इस्लामी एजेंडा चलाया जा रहा है और इसी के तहत बच्चों को उर्दू के साथ-साथ नमाज की ट्रेनिंग भी दी जा रही है अभिभावकों का यह भी कहना है कि इस स्कूल की प्रिंसिपल अजहर सुल्ताना ने ईद के दिन की पूर्व संध्या जिस दिन अलविदा की नमाज होती है उस दिन सभी बच्चों को सफेद कपड़े और गोल टोपी पहनकर स्कूल आने का फरमान जारी कर दिया और बात यही तक नही रुकी स्कूल प्रबंधन ने अपनी इस्लामिक एजेंडा वाली मानसिकता के तहत होली में स्कूल परिसर से 200 मीटर की दूरी तक बच्चों को होली न खेलने और ना ही रंग डालने और गुलाल लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।
इसी बात को लेकर अभिभावकों में पिछले कई समय से आक्रोश था और आज अभिभावकों में वो आक्रोश तब दिखा जब सैकड़ों की संख्या में अभिभावक अपनी नाराजगी जताने के लिए स्कूल पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि हम पूरी तरीके से स्कूल प्रबंधन की
इस नीति के खिलाफ़ हैं और हम किसी भी हालात में स्कूल प्रबंधन के इस एजेंडे को चलने नही देंगे। अगर प्रबंधन नही माना तो बड़ा आंदोलन होगा।
मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून