13.3 C
Dehradun

मनिआगर,54 परिवारों को मिलेगा अब पानी , लोगों ने कहा अब नही मांगना पड़ेगा घर घर जाकर पानी

Must read

अल्मोड़ा। मनियागर गांव में पेयजल के तहत चल रहे कार्यों में लगातार शिकायतें मिल रही थी इसी का संज्ञान लेते हुए प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा नरेंद्र आगरी ने पेयजल योजना से संबंधित अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को बुलाकर गांव में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए अधिकारियों और ठेकेदार को कहा और 54 परिवारों को अपनी उपस्तिथि में पानी के कनेक्शन की संस्तुति कराई।

प्रदेश मंत्री अo मोo नरेंद्र आगरी ने बताया की गांव में चल रही पेयजल योजना में ठेकेदार की मिलीभगत से कुछ खास लोगों को ही पानी के कनेक्शन दिए जा रहे थे और गांव के लोग इस बात से नाराज थे आज अधिकारियों की एक टीम ने इस पेयजल योजना के तहत हो रहे कार्य का निरीक्षण किया और इस दौरान ये पाया गया कि 54 परिवार गांव में ऐसे थे जिनको आज तक पानी के कनेक्शन ही नहीं दिए गए। आज उन सभी परिवारों को कनेक्शन देने की संस्तुति हो गई है और 54 परिवारो के घरों में बहुत जल्द पानी आयेगा।

वही गांव वालों का कहना है कि सालों से हमारे घरों में पानी आना तो दूर पानी का कनेक्शन तक नहीं था नरेंद्र आगरी जी की वजह से अब हमारे घर में भी पानी आयेगा अब हमे किसी और से पानी नहीं मांगना पड़ेगा ।साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ गांव के लोग और ठेकेदार हमारे हक का पानी एक अमीर होटल वाले को बेचना चाहते हैं जो कि हम होने नहीं देंगे चाहे इसके लिए हमें आंदोलन भी करना पड़ेगा तो हम करेंगे।

जांच टीम के साथ प्रदेश मंत्री अoमोo, नरेंद्र आगरी

मुद्दा टीवी ख़बर, अल्मोड़ा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article