13.3 C
Dehradun

मनिआगर गांव के लोगों का आक्रोश शांत ,नहीं मिलेगा होटल के लिए पानी

Must read

ग्राम प्रधान, छेत्र पंचायत सदस्य और पंचो की उपस्थिति में बैठक करते गांव के लोग

अल्मोड़ा जिले के मनियागर गांव में पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद का आज गांव वालों ने एक खुली बैठक कर आपसी सहमति से हल निकाल लिया। आपको बता दें कुछ समय पहले राजकुमार अग्रवाल ने तोली ग्राम सभा में जमीन खरीदी और एक होटल का निर्माण करवाया उक्त होटल के लिए तोली ग्राम सभा के लोगों ने पानी देने से मना कर दिया। उसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने मनियागर गांव में पेयजल योजना के अंतर्गत कार्य करा रहे ठेकेदार से आपस मे सेटिंग कर बिना ग्राम प्रधान, बिना सरपंच और बिना गांव वालों की मंजूरी के पानी की कनेक्शन देने की बात कर ली। इससे गांव वालों में पिछले एक हफ्ते से ठेकेदार और अग्रवाल के प्रति आक्रोश था। गांव वालों का कहना था कि अभी गांव के लोगों के घरों में ही नल में पानी नहीं आ रहा है और कहीं-कहीं घरों में अभी तक नल तक नहीं है और गर्मियों के दिन आने वाले हैं और गर्मियों में गांव के लोगों को पानी के टैंकर मगाने पड़ते हैं ऐसे में हमारी सहमति के बिना राजकुमार अग्रवाल को होटल के लिए पानी देना कहां का न्याय है । इसी मुद्दे को लेकर गांव वालों ने आज मनियागर गांव की ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य और मनियागर गांव के पंचों की उपस्थिति में एक खुली बैठक में प्रस्ताव पास किया है कि जब तक गांव के हर घर में नल नहीं लग जाता तब तक होटल व्यवसाय के लिए किसी भी कीमत में पानी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं दिया जाएगा अगर कोई जनप्रतिनिधि , अधिकारी ऐसा करने की कोशिश करेगा तो फिर गांव के लोग उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस बैठक में छेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र आगरी,मनियागर गांव की ग्राम प्रधान पति नीरज आगरी, पूर्व प्रधान सुरेन्द्र प्रसाद, हरीश राम, बहादुर राम,पूर्व छात्र नेता रविन्द्र आगरी, प्रताप राम, अमर राम, जगदीश राम, समेत गांव के कई लोग मौजूद रहे।

मुद्दा टीवी ख़बर, अल्मोड़ा

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article