बीजेपी सरकार के सफल 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन देहरादून के कालसी और शिवाजी धर्मशाला देहरादून मे किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में देहरादून के ज़िला मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
इस बहुउद्देशीय शिविर में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी राइटर बीएफए के जिला समन्वयक महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आरोग्य मित्रों के द्वारा कैंप लगाया गया जिसमें लोगों ने आकर अपना व अपने परिवार के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी कार्ड बनाए। इस मौके पर जिला समन्वयक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस शिविर में कई लोगो ने अपने अपने कार्ड बनाए और लोगो में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला हमारी टीम हर तरह से लोगो की मदद कर रही थी।