23.2 C
Dehradun

हल्द्वानी पहुंचे धामी ने आभार रैली में की शिरकत, जी20 सम्मेलन की मेज़बानी को बताया सौभाग्य।

Must read

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून की आभार रैली में शिरकत की। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। आभार रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित कई विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की नकल विरोधी कानून बनाने के पीछे सरकार की मंशा युवाओं के भविष्य को बेहतर करना है। देश में उत्तराखंड पहला राज्य है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है।

हम युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को और भी पारदर्शी बनाने के लिए समूह ग की भर्तियों में साक्षात्कार खत्म करने का निर्णय ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सरकार पारदर्शी और कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आई है जिसका फायदा गरीब घर के नौजवान युवाओं को होगा, आभार रैली में नैनीताल उधम सिंह नगर के सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

वही G 20 सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि G 20 सम्मेलन में उत्तराखंड को तीन कार्यक्रम मिले हैं जिसमें सबसे पहला कार्यक्रम रामनगर में होना है और हमने उसकी सभी तैयारियां शुरू कर दी है।

राहुल दुमका, मुद्दा टीवी ख़बर, हल्द्वानी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article