देहरादून । प्रेस क्लब में 26 फरवरी को पत्रकार बंधुओं और उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।वही इस शिविर में पत्रकार बंधुओं और उनके परिजनों के लिए गोल्डन कार्ड और आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे इस बात की जानकारी आयुष्मान कैंप बीफए के जिला समन्वयक महेंद्र प्रसाद के द्वारा दी गई।
महेंद्र प्रसाद के द्वारा बताया गया कि 26 तारीख को उनकी टीम आरोग्य मित्रा के साथ प्रेस क्लब में आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड बनाएगी वही उन्होंने बताया कि जो भी पत्रकार बंधु या उनके परिजन आयुष्मान कार्ड बनाने आएंगे वह अपने साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर आए और जो पत्रकार बंधु या उनके परिजन गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आएंगे वह अपने साथ आधार कार्ड और एम्पलॉय कोड़ नंबर लेकर जरूर आए।
ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी खबर ,देहरादून