देहरादून। कई प्रसिद्ध हिमाचली गीतों को अपनी आवाज दे चुके और इलेक्शन ब्रांड एंबेसडर सिरमौर डिस्ट्रिक्ट प्रसिद्ध हिमाचली गायक दिलीप सिरमौरी ने अपने नए हिमाचली एल्बम की शूटिंग देहरादून के सुद्दोवाला स्थित बीएफआईटी कॉलेज मैं सैकड़ो छात्रों के बीच की। इस दौरान दिलीप सिरमौरी के साथ इस गाने में अभिनय कर रही अभिनेत्री सहित पूरी टीम मौजूद रही। शूटिंग की शुरुआत लगभग सुबह 10:00 बजे हुई बीएफआईटी कॉलेज के अलग-अलग हिस्सों में कई दृश्य फिल्माए गए ।इसमें कैफेटेएरिया, ऑडिटोरियम, पत्रकारिता विभाग और बास्केटबॉल कोर्ट मैं गाने की कई दृश्य फिल्माए गए ।
आपको बता दें दिलीप सिरमौरी हिमाचल के प्रसिद्ध गायक हैं और युवाओं में काफी प्रसिद्ध हैं इन्हे इलेक्शन कमिशन की तरफ से सिरमौर डिस्ट्रिक्ट का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है इन्हे नाटी किंग भी कहा जाता है।
मुद्दा टीवी ख़बर।