24.8 C
Dehradun

विकास नेगी को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा

Must read

देहरादून । गांधी पार्क में शांति पूर्व धरना दे रहे बेरोजगारो पर लाठीचार्ज के विरोध मे उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस विकास नेगी से मिलने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मुख्यालय पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे विकास नेगी को अपना समर्थन दिया।
विकास नेगी ने कहा है की अभी तक प्रदेश में भ्रष्टाचार से जुड़े जितने भी मामले खुले है वे राज्य पुलिस या राज्य की अन्य सरकार को पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षा आयोजित करने के बजाय उनका ही दमन कर रही है। उन्होंने धामी सरकार में आये दिन हो रहे भर्ती घोटालों पर भी कटाक्ष किया। नेगी ने कहा कि अब पानी सर से उपर निकल चुका है। कुछ ही दिनों में इतनी भर्ती घोटाले के खुलासे पर चिंता व्यक्त करते हुए, नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुडें हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम प्राथमिकी में आना बताता है कि प्रदेश में आये दिन हो रहे भर्ती घोटाले भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के संरक्षण और मार्गदर्शन के बिना सम्भव नही। विकास नेगी ने मांग की कि बेरोजगारों पर लगायी गयी धाराए हटायी जाए
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भर्ती घोटाले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह की जमानत हो गयी तब यह चीजें सामने आ गयी कि जांच एजेंसियां ठीक से काम नही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार से हमने भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग करी थी लेकिन सरकार सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं हुयी। लेकिन कल जब बेरोजगारों की एक साधारण सी मांग थी कि जब जांच हो जाए तब परीक्षा ली जाए कि कहीं ये परीक्षा फिर से भ्रष्टाचार की भेंट ना चढ़ जाए। उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा है कि पुलिस के लोगों के हाथों में ईट पत्थर व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जिन्होंने बेरोजगारों का समर्थन करने के लिए हमारे कांग्रेस के नेताओं को जाते देखा तो उनसे अभद्रता की गयी, और आज भी उनकी मांगे नहीं मानी गयी। माहरा ने कहा कि कानून बनाना समस्या का हल नहीं है जब तक उसपर अमल नहीं किया जाए ।उन्होंने कहा कि निर्भया हत्याकांड के बाद भी एक कानून बनाया गया था पर आज भी बलात्कार हो रहे हैं और भाजपा के मुख्यमंत्री ने आँख में धूल झोंकने के लिए इस कानून को जल्दबाजी में पास करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती हैं भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच हो।
भुख हडताल पर मुख्य रूप से अजय रावत, सोनू हसन, अमन, वसीम अहमद, आशीष, अमनदीप बत्रा शामिल हुए।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, गोदावरी थापली, राजेन्द्र शाह, सोनिया आनन्द रावत, आशा टम्टा, जगदीश धीमान, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, सुनिता प्रकाश, ललित भद्री, बुसरा अंसारी, पिया थापा, अनुराधा तिवाडी, अनूप पासी, मनीष, आदि उपस्थित रहे।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article