10.5 C
Dehradun

मुद्दा टीवी ख़बर और बीएफआईटी मास कॉम विभाग 1लाख युवाओं को नशे के खिलाफ़ करेगा जागरूक

Must read

देहरादून ।शहर में आए दिन नशे के बारे में अलग अलग तरह की खबरे सुनने को मिलती हैं कई युवा सड़को के किनारे नशे में चूर दिखाई पड़ते हैं। जब से देहरादून में कॉलेज कल्चर शुरू हुआ तब से नशे का कल्चर भी बढ़ता जा रहा है आज भी कई कॉलेजों के बाहर आपको दिन में भी नशे में धुत युवा दिखाई देंगे । सरकार समय-समय पर इन युवाओं को जागरूक करने के लिए नशे के खिलाफ तरह-तरह की अभियान चलाती रहती है ताकि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा हो सके।

वही अब मुद्दा टीवी खबर ,और बीएफआईटी ,मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट देहरादून ने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक अच्छी पहल की है । बीएफआईटी मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट ,मुद्दा टीवी खबर के साथ मिलकर देहरादून के एक लाख युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेगा ।इसके लिए मुद्दा टीवी खबर और बीएफआईटी मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट देहरादून के अलग-अलग स्कूल कॉलेजों में जाकर इवेंट ऑर्गेनाइज करवाएंगे और इस इवेंट की थीम होगी ,नशे के खिलाफ एक मुहिम,,, जिसमें छात्र नशे के खिलाफ अपनी अपनी कविताएं और नाटक , गीत भाषण,प्रस्तुत करेंगे और विजेता छात्र-छात्राओं को बीएफआईटी मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट और मुद्दा टीवी खबर की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही सार्टिफिकेट भी दिया जायेगा और उसके बाद सभी कॉलेजों से आए हुए विजेता छात्रों को इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए एक भव्य समरोह में सम्मानित भी किया जाएगा।

मुद्दा टीवी ख़बर, देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article