20.3 C
Dehradun

राहुल गांधी, अपनी यात्रा से बदल डाली लोगों की सोच

Must read

राहुल गांधी, गांधी परिवार का एक ऐसा नेता जिनके ऊपर कुछ समय पहले तक ये आरोप लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी लापरवाह है राजनीति को लेकर सिंसीयर नहीं है । एक आरोप यह लगाया जा रहा था कि राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को सीरियसली नहीं लेते हैं । इसी प्रकार के कई आरोप राहुल गांधी के ऊपर लगाए जा रहे थे कोई इनकी भाषा पर तो कोई उनकी विचारधारा पर कटाक्ष कर रहा था लेकिन कुछ दिन पहले जब कश्मीर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन हुआ तो ऐसा लगा मानो जैसे एक नए राहुल गांधी का उदय हो गया है ।
एक ऐसा राहुल गांधी जिसके ऊपर अब जनता विश्वास करने लग गई है जिसके ऊपर शायद अब युवाओं का भरोसा पहले से ज्यादा बढ़ चुका है ऐसा राहुल गांधी जो बर्फ हो या तूफान हो या फिर कैसी भी चुनौती हो निडर होकर अपनी यात्रा को पूरा करता है बिना किसी भय के बिना किसी डर के ।
राहुल गांधी ने जब 3500 किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी तो शायद किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि राहुल गांधी की ये यात्रा उनकी और उनकी पार्टी (कांग्रेस) के प्रति लोगों का नजरिया पूरी तरीके से बदल देगी खुद शायद कांग्रेस पार्टी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए एक संजीवनी बूटी साबित होगी लेकिन जिस प्रकार से इस यात्रा को अलग-अलग शहरों में जन समर्थन मिला है और जिस तरीके की भीड़ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई है उसको देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों का झुकाव इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के प्रति बड़ा है। इधर राहुल गांधी भी इस पूरी यात्रा के दौरान एक अलग रंग रूप में नजर आए राहुल गांधी के भाषणों में भी वह बात नजर आई जो कि उन्हें भविष्य का नेता कहलाने के लिए काफी था राहुल गांधी ने जिस तरीके से लोगों के बीच जाकर और कार्यकर्ताओं के बीच कदम से कदम मिलाकर इस यात्रा को पूरा करके दिखाया उससे यह बात भी स्पष्ट हो गई कि राहुल गांधी में नेतृत्व क्षमता की कोई कमी नहीं है क्योंकि 3500किलोमीटर की यात्रा को पूरा करना और वो भी इतने बड़े जन सैलाब के साथ ये बिना मजबूत नेतृत्व के बिना संभव नहीं है।
वही अब इस यात्रा का असर 2024 के चुनाव में कितना दिखेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस यात्रा ने 2024 के चुनाव से पहले राहुल गांधी को लोगो के बीच एक ब्रांड के रूप में स्थापित जरूर कर दिया है ।

देवेंद्र प्रसाद, एडीटर इन चीफ़,मुद्दा टीवी ख़बर

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article