मसूरी। मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में 1 वर्ष की कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 22 सहायक सेनानी जीडी और 6 माह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 14 सहायक सेनानी , 5 सहायक सेनानी /चिकित्सा ,4 सहायक सेनानी कुल मिलाकर 45 अधिकारी जिनमें 5 महिला सहायक सेनानी हैं बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पास आउट होने वालों में यूपी से 12 दिल्ली से 8 हरियाणा से 5 उत्तराखंड से चार जम्मू कश्मीर, नागालैंड ,हिमाचल प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,तेलंगाना और त्रिपुरा से एक एक प्रशिक्षणार्थी शामिल है मसूरी के आईटीबीपी अकादमी मे आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा की शपथ ली ।
पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल श्री अनीश दयाल सिंह मौजूद रहे इस मौके पर उन्होंने पास आउट होने वाली सभी अधिकारियों को बल की मुख्यधारा में शामिल होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री अनीश दयाल सिंह 1988 बैच की मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी है लगभग 34 वर्षों की राज्य व केंद्रीय पुलिस सेवा के लिए उन्हें सराहनीय सेवाओं हेतु कई पुलिस पदको से नवाजा जा चुका है ।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल 19000 फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों में माइनस 45 डिग्री तापमान में भी मुश्किल हालात में मुस्तैदी से काम करने वाली एक अनुशासित और अति प्रशिक्षित अति प्रशिक्षित बल है जो कि देश के अलावा विदेशों में भी महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा प्रदान कर रही है ।वही मुख्य अतिथि ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रशिक्षण काल में प्राप्त प्रशिक्षण से आप हर चुनौतियों का सामना कर सकेंगे वही इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को विशेष बधाई देते हुए उन्हें स्वार्ड ऑफ ऑनर , व विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।इस खास मौके पर श्री पी एस डंगवाल निदेशक भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी ने मुख्य अतिथि एवं दीक्षांत समारोह में उपस्थित मसूरी के जनप्रतिनिधि और पुलिस बल के सेवा निर्मित एवं सेवार्थ सेवारत अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और अभिनंदन किया।
