16.3 C
Dehradun

विधानसभा 2001 से 2016 में हुई अवैध नियुक्तियों की भी हो निष्पक्ष जाँच:- आप

Must read

बीजेपी सरकार प्रेमचंद अग्रवाल व पूर्व में रहे विधान सभा अध्यक्षों पर क्यों नहीं कर रही कार्यवाही :- अमित जोशी

देहरादून आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने एक बयान जारी कर विधानसभा भर्ती घोटाले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर उत्तराखंड की जनता व युवाओं के साथ कुठाराघात करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा की जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली बीजेपी सरकार 2016 से 2022 तक अवैध तरीके से भर्ती हुवे लगभग 228 कर्मचारियों को विधान सभा से बाहर कर अपनी पीठ थपथपा रही है पर जो अन्य कर्मचारी विधान सभा में कार्यरत हैं उन्हे विधिक राय लेने का बहाना बनाकर बचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया की क्या जिन कर्मचारियों को सरकार बचा रही है वह मन्त्री विधायको या अधिकारियों के करीबी है?

आप के मीडिया प्रभारी ने कहा की विधान सभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी द्वारा की गई कार्यवाही संतुष्ट करने वाली नही है क्योकि देखने में आया है की उत्तराखण्ड गठन के समय से ही विधान सभा में नियम विरुद्ध नियुक्तियां की गई और अब तो सर्वोच्च न्यायलय द्वारा भी विधान सभा की नियुक्तियों को अवैध करार दे दिया गया है तो क्यों सरकार 2001 से 2016 तक नियुक्तियां पाए कर्मचारियों की जाँच करने में हिलाहवाली कर रही है उन्होंने कहा की क्या सरकार अपने आप को सर्वोच्च न्यायलय से बड़ा समझने लगी है

उन्होंने कहा की सरकार कर्मचारियों के साथ उन लोगों पर भी कार्यवाही करे जो ये अवैध नियुक्तिया करवाने के अपराध में शामिल थे उनमें पिछले 22 सालों में जीतने भी विधान सभा अध्यक्ष रहे हो उनमें भाजपा से कॉग्रेस में गए यशपाल आर्य हो गोविंद सिंह कुंजवाल हो या फिर प्रेम चन्द अग्रवाल या कोई सरकार में बड़े से बड़ा अधिकारी ही क्यों ना हो जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार जीरो टॉलरेंस की निति पर ही काम करे और प्रदेश के युवाओं के सामने एक मिसाल पेश करे.
उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं के दुश्मन बने हुए हैं उनके इशारे पर ही रितु खंडूरी द्वारा यह सब स्वांग रचा गया किंतु अपने मंत्री नेताओं पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस की बात करें तो उसने भी इस मामले से पल्ला झाड़ने का ही काम किया है अपने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पर कोई कार्यवाही नहीं की इसलिए यह कहना अनुचित नहीं होगा कि कांग्रेस-भाजपा ने मिलकर अपने परिवारवाद भाई भतीजावाद को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड को लूटने का काम किया है ।

मुद्दा टीवी ख़बर।.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article