20.3 C
Dehradun

गाज़ियाबाद, पांच सितारा होटल के मालिक ने की आत्महत्या ,उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस का नाम आया सामने

Must read

गाज़ियाबाद, पांच सितारा होटल के मालिक ने की आत्महत्या ,उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस का नाम आया सामने।

गाजियाबाद में एक पांच सितारा होटल का संचालन करने वाले अमित जैन नामक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली है ।बताया जा रहा है कि अमित जैन के ऊपर कुछ देनदारी थी और लगातार देनदारी के लिए अमित जैन पर दबाव बनाया जा रहा था जिस वजह से अमित जैन ने आत्महत्या कर
एक नेशनल न्यूज़ चैनल के एक नामी पत्रकार की माने तो इस पूरे मामले में उत्तराखंड के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का नाम सामने आ रहा है । इस पत्रकार के अनुसार उत्तराखंड के एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर की काली कमाई अमित जैन के पांच सितारा होटल में निवेश की गई थी और अब आईपीएस अधिकारी लगातार अमित जैन से अपनी निवेश की हुई धनराशि के लिए दबाव बना रहा था। यह दबाव किस लेवल का था यह कहा नहीं जा सकता लेकिन इसी वजह से अमित जैन ने आत्महत्या कर ली ।अब यहां देखने वाली बात यह है कि उत्तराखंड का वह कौन सा आईपीएस अधिकारी है जिसकी काले धन की कमाई इस होटल में लगी थी और जिसकी वजह से एक युवा व्यापारी ने आत्महत्या कर ली

ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article