देहरादून। 26 नवम्बर 2022 ।
लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ, डूंगा, देहरादून में ‘‘इण्डिया: द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’’ विषय पर संविधान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य डा॰ अमित कुमार श्रीवास्तव ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि BFIT GROUP OF INSTITUTION के डायरेक्टर एवं रजिस्ट्रार का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डा॰ अमित कुमार श्रीवास्तव ने लोकतंत्र विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुये कहा कि लोकतंत्र एक जीवन पद्धति है। इसमें जीवन के तत्व और तंत्र दोनों को बताया गया है। लोकतंत्र एक संस्कार होने के साथ-साथ एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें भारत माता की आत्मा निवास करती है। समय के साथ-साथ इसमें परिवर्तन होते रहते है। चुनाव पद्धति, मतदान की उम्र, लोगों का व्यवहार, सरकार का स्वरूप आदि बदलता रहता है, परन्तु इसकी आत्मा नहीं बदलती है, परन्तु विडम्बना यह है कि पश्चिमी देशों के लोग हमें लोकतंत्र के बारे में बताते है, परन्तु जब हम पूर्ण विश्वास के साथ अपने लोकतंत्र का गौरवगान् करेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब हमें लोकतंत्र की मां कहा जायेगा।
मुख्य अतिथि ,डायरेक्टर, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन अनिन्दर सिंह अरोरा ने कहा कि प्रत्येक छात्र का अपना व्यक्तित्व होता है। और हर छात्र की अपनी विशेषता होती है। बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के रजिस्ट्रार भूपिंदर सिंह अरोरा ने यह कहा कि लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ का प्रत्येक छात्र अपना एवं कॉलेज का नाम विधि के क्षेत्र में रोशन कर सकता है।
कार्यक्रम में लिब्रा कॉलेज ऑफ लॉ की सहायक आर्चाय श्रीमती रीना रमोला, सुश्री सुरक्षा गर्ग, सुश्री वैदेही नेगी एवं कॉलेज के समस्त छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे।
मुद्दा टीवी ख़बर।