अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के मनियागर गांव में वन पंचायत चुनाव के तहत सरपंच के पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पूर्व वन दरोगा रघुनाथ प्रसाद ने जीत हासिल की ।उन्होंने अपने विपक्षी उम्मीदवार गोविंद राम को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की। सरपंच के इस पद के लिए मुख्य रूप से दो उम्मीदवार मैदान पर थे रघुनाथ प्रसाद और गोविंद राम और कुल 9 पंचों ने इस चुनाव में मतदान किया ।मतदान अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुए इस चुनाव में पूर्व वन दरोगा रघुनाथ प्रसाद को 9 मे से 8 वोट मिले जबकि उनके खिलाफ मैदान पर उतरे गोविंद राम को केवल 1 वोट से संतोष करना पड़ा ये 1वोट उनका ख़ुद का था।
सुबह 10 बजे मनियागर गांव की पंचायत घर में मतदान अधिकारी की उपस्थिति में और गांव के लोगों की उपस्थिति में 9 पंचों द्वारा मतदान किया गया और मतदान संपन्न होने के बाद पूर्व वन दरोगा रघुनाथ प्रसाद को मतदान अधिकारी द्वारा 8 वोटो से विजयी घोषित किया गया।
आपको बता दें पूर्व वन दरोगा रघुनाथ प्रसाद को उनके वन दरोगा रहते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सन 1999 में मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं वृत के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था ।वही अब उनके सरपंच पद पर विजय होने पर गांव के लोगों ने उन्हें अपने अपने तरीके से बधाई दी है, बधाई देने वालो में पूर्व ग्राम प्रधान मनियागर सुरेंद्र प्रसाद, वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती नीलम, ज़िला मंत्री बीजेपी नरेन्द्र प्रसाद, पूर्व छात्र नेता रविन्द्र आगरी, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, किशन राम, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश कुमार, बहादुर राम, हरीश राम, और गांव के सभी लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी ख़बर।