21.5 C
Dehradun

तीसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग,

Must read

मुद्दा टीवी ख़बर।
पडरौना,कुशीनगर।
जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।नगर में स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में 11वीं की एक छात्रा ने बुधवार दोपहर को तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
इसके बाद फर्श पर खून से लथपथ छात्रा को देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भागते हुए सभी लोग छात्रा के पास पहुंचे। आनन-फानन उसे नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया,फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

*यह है पूरा मामला*
नगर के मेन बाजार रोड निवासी 17 वर्षीय गरिमा चतुर्वेदी सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। बुधवार को भौतिकी शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा चल थी। दोपहर लगभग एक बजे परीक्षा समाप्त होने पर बच्चे क्लास रूम से बाहर निकलने लगे। इस बीच छात्रा स्कूल के तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। फर्श पर गिरते ही वह अचेत हो गई। खून से लथपथ छात्रा को देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा की पहचान गरिमा चतुर्वेदी के रूप में हुई।

*छात्रों व शिक्षकों से पूछताछ कर रही पुलिस*

स्कूल प्रशासन की मदद से निजी वाहन से छात्रा को नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इधर,कुछ ही देर में छात्रा के छत से कूदने की खबर नगर में फैल गई। स्कूल के बाहर अधिक संख्या में लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस क्लास के अन्य छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों से पूछताछ कर रही है।

*क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी*

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया कि छात्रा के छत से कूदने की सूचना पर स्कूल पहुंच पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। स्वजन से भी संपर्क किया जा रहा। छात्रा ने यह कदम क्यूं उठाया इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article