13.3 C
Dehradun

काग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

Must read

देहरादून।आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से मुलाकात कर बल्लूपुर वार्ड-32 से कांग्रेस पार्षद कोमल बोहरा व उनके पति कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा के साथ कुछ दिन पूर्व प्रदेश के बाहरी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट के मामले में मुलाकात की। और सम्बंधित पुलिस थाने द्वारा मामले की जांच में कोताही बरतने तथा दो दिन बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज किये जाने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाई किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किये जाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक श्री राजकुमार, महानगर अध्यक्ष श्रलालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, निगम पार्षद रमेश कुमार मंगू, रीता रानी, संगीता गुप्ता तथा आनंद त्यागी, मीना रावत, अनुराग गुप्ता, अनूप कपूर, प्रवेश त्यागी, अजय सिंह, भरत शर्मा, नागेश रतूड़ी, राकेश पंवार, अजय बेनवाल व कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article