मुद्दा टीवी खबर। कुशीनगर,यूपी।
कसया के शगुन मैरेज हाल व गेस्ट हाऊस को पुलिस ने किया सील
पुलिस ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में आपत्तिजनक सामानों के साथ किया गिरफ्तार।
स्थानीय थाना कसया अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर (सबया )में स्थित एक गेस्ट हाउस से मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक रूप से देह व्यापार कर रहे 8 पुरुष सहित 4 युवतियों क़ो गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस को पुलिस ने शील कर दियाl
मिली जानकारी व पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार मुखबीर की सूचना पर बुधवार क़ो क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकांत राय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कसया डॉ0 आशुतोष कुमार तिवारी मय फोर्स नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.15 वीर सावरकर नगर (सबया) में संचालित शगुन मैरेज हाल व गेस्ट हाउस में छापेमारी कर अनैतिक रूप से देह व्यापार कर रहे 8 पुरुष सहित 4 महिलाओ को आपत्तिजनक रूप में गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया।
अनैतिक रूप से देह व्यापार में विषम कुमार पुत्र गणेश कुमार दूबे 32वर्ष,निवासी शाहपुर थाना गोसाई गंज,जनपद अयोध्या,सुनील पुत्र मिठाई लाल पासवान 24 वर्ष निवासी कुसमहा टोला कपर धीकवा,थाना श्याम देउरवहा,जिला महाराजगंज,मिथलेश कुमार सिंह पुत्र रविंद्र सिंह 35वर्ष,निवासी मरछागर,लक्ष्मीराम,थाना हथुआ जिला गोपालगंज, बिहार,मुन्ना कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद पटेल 39वर्ष,निवासी मनी छापर थाना हथुआ, जिला गोपालगंज बिहार, मनोज कुमार शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा 40 वर्ष, निवासी मरछागर लच्छीराम,थाना हथुआ, जिला गोपालगंज बिहार,बलिन्द्र सिंह पुत्र रामदेव, 45वर्ष,निवासी मरछागर लच्छीराम थाना हथुआ जिला गोपालगंज बिहार,फकरुद्दीन अंसारी पुत्र अलीम अंसारी 26वर्ष, निवासी पुरंदरपुर थाना तुर्कपट्टी,जिला कुशीनगर,अभिषेक सिंह पुत्र बैरिस्टर सिंह 24 वर्ष, निवासी गोपालगढ़,थाना कसया,जिला कुशीनगर व गैर जनपदीय युवती फ़ैजाबाद 25 वर्ष,बस्ती 25वर्ष,परतावल महराजगंज 20वर्ष, वरगदवा गोरखपुर 19 वर्ष क़ो आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर अ0मु0सं0 01/2022धारा 3/4 5/7 अनैतिक देह व्यापार नि0 अधि01956 पंजीकृत कर अवश्यक विधि कार्यवाही की गयी।
पुलिस द्वारा बरामद की गई बस्तुओं में 17 आपत्तिजनक वस्तुयें,
4 टैबलेट दवा,
2 सिगरेट का खाली डब्बा,2 माचिस,
6 बियर केन,1परफ्यूम,
2 कार(स्कार्पियो) शामिल है।
गिरफ्तारी करने वाले टीम में पीयूषकान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया, प्र0नि0 आशुतोष कुमार तिवारी,प्रभारी चौकी हाईवे सन्नी कुमार जावला,उ0नि0 विवेक कुमार पाण्डेय,उ0नि0 परमानन्द यादव,कां0 उमेश कुमार सिंह,कां0 अभिषेक मौर्या,कां0 अनिष यादव,कां0 संजय यादव,कां0 संजय गुप्ता,
कां0 अनिल मौर्या, म0कां0 प्रिया सिंह, शशिबाला सिंह,सिम्पी यादव,कुमारी गौरी,पूनम सभी थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल रहे।