आफ़ताब आलम।
कुशीनगर। मुद्दा टीवी ख़बर
जनपद के थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत एक युवक नूरसलाम की हत्या करके उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया था मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा पुलिस टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में दिन सोमवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये साखोपार कसया से तीन अभियुक्त सरफुद्दीन अंसारी पुत्र इन्ताफ अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर,समसुद्दीन पुत्र स्व0 मुंशी अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर व कलामुद्दीन अंसारी पुत्र स्व0 मुंशी अंसारी सा0 सेखवनिया टोला बढ़या छापर थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा एक लोहे का दाब बरामद किया गया।
घटना को अंजाम देने का कारण
पुलिस ने बताया कि मृतक नूरसलाम का गिरफ्तार अभियुक्त कलामुद्दीन की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके कारण अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा मृतक को जान से मार देने की धमकी दी गयी थी जिसके रंजिश में अभियुक्त कलामुद्दीन द्वारा अपने सगे भाई तथा अपने साथी के साथ मिलकर नूरसलाम की हत्या कर दी गयी। हत्या करने के बाद मृतक की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया था।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों पर मु0अ0 सं0-1010/ 2022 धारा 302/201/34 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आशुतोष कुमार तिवारी, ब0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव,उ0नि0 प्रदीप कुमार,उ0नि0 चन्दन मौर्या,का0 कृष्ण कुमार पाण्डेय,का0 कमलेश कुमार-2,का0 उमेश कुमार सिंह,का0 आशीष कुमार गौतम,का0 वकील कुमार,म0का0 प्रिया सिंह,चालक हे0का0 राजेश सिंह सभी थाना कसया जनपद कुशीनगर शामिल रहे।