आखिरकार 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी को गाँधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष एक बहुत ही अनुभवी, सभी को साथ लेकर चलने वाला, सभी गुटो में संतुलन साधने वाला मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में मिल गया हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में आज 7897 वोटों से विजेता घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर को केवल 1072 वोट ही प्राप्त हुए।
जीत का अंतर देखा जाए तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की हैं। जीत का अंतर ये बतलाने के लिए काफी है कि कांग्रेस पार्टी में मल्लिकार्जुन खड़गे एक ऐसे नेता हैं, जिनकी पार्टी के भीतर एक मजबूत पकड़ है, और पार्टी के लोग भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। और अब आने वाले समय में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही कांग्रेस पार्टी का इतिहास जो भी लिखा जाएगा, इस इतिहास की रूपरेखा बनाने में कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक अहम किरदार साबित होंगे।
मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी अब एक नए ऊर्जा के साथ और एक नई रणनीति के साथ आने वाले समय में अपनी प्रतिद्वंदी पार्टियों के साथ मोर्चे पर नजर आएगी। साथ ही खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खत्म हो जाएगी। देखा जाय तो ऐसा हो सकता है क्योंकि खड़गे एक ऐसा नाम है जो कई सालो के लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद इस पद तक पहुंचे हैं। उन्हें पार्टी के सभी तबके के नेताओ को साथ लेकर चलने का हुनर बहुत अच्छे से आता हैं, ओर कहीं न कहीं खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का प्रवाह हो चुका है।
हालाकि खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी को कितना फायदा मिलेगा, ये तो समय की गोद में छिपा हुआ है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद का चुनाव कराकर ये साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना चाहती हैं, और किसी भी कीमत में पार्टी को सत्ता में वापस लाना चाहती हैं। हालाकि कांग्रेस पार्टी के लिए 2024 में सत्ता में वापसी करना आसान नहीं है, लेकिन नामुमकिन भी नहीं है, क्योंकि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई ऐसे मुद्दे हैं जिनसे आम जनता परेशान हैं, और समय रहते सत्ताधारी पार्टी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो इसका सीधा सीधा फायदा 2024 चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिल सकता हैं, और साथ ही अगर मल्लिकार्जुन खड़गे एक अध्यक्ष के रूप में एक ठोस रणनीति के साथ जनता के बीच जाते हैं तो हो सकता हैं 2024 का चुनाव कांग्रेस के लिए एक ऐतिहासिक चुनाव साबित हो । अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा श्रेय जाएगा मल्लिकार्जुन खड़गे को।
देवेंद्र प्रसाद, एडिटर इन चीफ, मुद्दा टीवी ख़बर