20.3 C
Dehradun

आप देहरादून कैंट विधानसभा अध्यक्ष घोषित

Must read

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यालय में देहरादून की कैंट विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया अधिक जानकारी देते हुए देहरादून जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि देहरादून कैंट विधानसभा से सुरेंद्र सिंह बिंद्रा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है उन्होंने कहा पार्टी ने बिंद्रा से यह उम्मीद जताई है कि वह पार्टी को देहरादून कैंट विधानसभा मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे

उन्होंने कहा कि देहरादून की सभी विधानसभाओं में अध्यक्ष घोषित किए जा चुके है और अब देहरादून के कैंट विधानसभा का अध्यक्ष भी आज सुरेंद्र सिंह बिंद्रा को उनके पार्टी के प्रति लगन एवं विधानसभा चुनाव में उनकी भागीदारी को देखते हुए बनाया गया है ।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन समन्वय जोत सिंह बिष्ट ने नवनियुक्त सुरेंद्र सिंह बिंद्रा को बधाई दी एवं कहा कि आज देहरादून के कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता आगामी नगर निकाय चुनाव के मध्य नजर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लें ।
उन्होंने कहा कि इस बार नगर निकाय का चुनाव पार्टी पूरे दमखम से लड़ने जा रही है उन्होंने कहा कि कमजोर होती कांग्रेस और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से दुखी होकर जनता ने इस बार नए विकल्प को चुनने का मन बनाया है ।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ काम करेंगे तो इस बार नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रतिनिधित्व करेंगे उन्होंने आगे कहा की इस वक्त गुजरात में आम आदमी पार्टी ने जो माहौल बनाया है उससे एक संदेश पूरे देश में गया है और अब लोग आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं ।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश निकाय प्रभारी आर पी रतूड़ी ने ञकार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने एवं प्रत्याशियों को सर्च करने के निर्देश दिए ।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि देहरादून की कैंट विधानसभा अधिकतम कार्य में अग्रणी रही है एवं हमें विश्वास है की इस बार कैंट विधानसभा से पार्षद जीतकर नगर निगम में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

कैंट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा की आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संघर्षशील है एवं विधानसभा चुनाव में मिली हार से भी हताश नहीं हुआ है

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आर पी रतूड़ी, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना, कमलेश रमन, रविंदर आनंद जिला सचिव सुशांत थापा, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कासिम चौधरी ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका डबराल ,कैंट विधानसभा के अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद्रा, विधानसभा सचिव अरमान बेग, नवीन सिंह चौहान, पंकज यादव, धीरेंद्र सिंह ,कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र बग्गा, जिला सचिव गुलफाम मलिक ,अब्दुल जब्बार ,अनुदीप कौर पराशर ,सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
मुद्दा टीवी, ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article